Friday, May 18, 2012

बस एक बार वापस लौटने का मन करता है


बस एक बार वापस लौटने का मन करता है
आज हर वो दिन जीने को मन करता है
कुछ बुरी बातें जो अब अच्छी लगती हैं
कुछ बातें जो कल की ही बातें लगती हैं
तब की बेकार लगने वाली फोटो चेहरे पे हँसी लाती है
बस एक बार वापस लौटने का मन करता है

दोस्तो की proxy बोलना याद आता है 
कलास बंक करना याद आता है 
टीचर को तंग करना याद आता है 
पीछे बठकर comment पास करना याद आता है 
हर बात पर बिमारी का बहाना करने का मन करता है 
इक बार फिर से कलास अटेंड करने का मन करता है
दोपहर की क्लास में फिर से आखें बंद करने को मन करता है
बस एक बार वापस लौटने का मन करता है

assignment copy करना याद आता है 
प्रोजेक्ट के लिये दर दर भटकना याद आता है 
viva से इक रात पहले का पठना याद आता है 
दोस्तों के रूम की वो बातें याद आती है 
एक्जाम के टाइम पे वो हँसी मजाक याद आती है 
कॉलेज के पास वाले ढाबे की चाय याद आता है 
पर अबकी बार अच्छे से पठने का मन करता है 
बस एक बार वापस लौटने का मन करता है 

तुम्हारी गलती देखने का अब भी मन करता है 
अपनी गलतियों पे तुमसे डाट खाना का मन करता है 
आज तुम से दिल की बात कहने का मन करता है 
खोया मोका याद आता है 
बस इक बार खोया मोका दुबारा पाने का मन करता है 
एक ऐसी सुबह उठने का मन करता है
बस एक बार वापस लौटने का मन करता है
हां, बस एक बार और वापस लौटने का मन करता है

No comments:

Post a Comment